* तोमन साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद ने ग्राम गोड़पाल के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया*
*किसानों का एक-एक दाना धान की खरीदी करेगी राज्य सरकार:* *तोमन साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष*

बालोद, :- तोमन साहू, चेयरमेन भारतीय रेड क्रास सोसायटी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद ने ग्राम गोड़पाल के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधक और प्राधिकृत अधिकारी को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान, श्री साहू ने धान खरीदी की लिमिट प्रतिदिन लगभग 1200 क्विंटल बढ़ाने का निर्देश दिया, जिसे 1-2 दिन में करने की बात कही गई। इस निर्णय से किसानों को अपनी फसल जल्दी बेचने में मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को खुलकर बताएं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
साथ ही विष्णुदेव साय सरकार द्वारा टोकन की लिमिट को खत्म कर 24 घंटे टोकन काटने की व्यवस्था करने के प्रति किसानों ने विष्णुदेव सरकार का आभार जताया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किसानों को आश्वस्त किया गया कि किसानों का एक एक दाना राज्य सरकार खरीदी जाएगा।
निरीक्षण के दौरान, साहू के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी और किसान उपस्थित थे। इस अवसर पर किसानों ने अपनी खुशी जाहिर की और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
तोमन साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद




