Sunday, August 30, 2026

*बालोद की श्रीमती खलेश्वरी नाग को मिला ‘नारी शक्ति सम्मान’, महिलाओं के लिए उत्कृष्ट कार्यों की हुई सराहना*

 

*बालोद की श्रीमती खलेश्वरी नाग को मिला ‘नारी शक्ति सम्मान’, महिलाओं के लिए उत्कृष्ट कार्यों की हुई सराहना*

बालोद/रायपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों एवं कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बालोद जिले की परियोजना अधिकारी, गुंडरदेही ( महिला एवं बाल विकास विभाग)श्रीमती खलेश्वरी नाग को आज रायपुर में आयोजित गरिमामयी ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।


इसी क्रम में श्रीमती खलेश्वरी नाग को अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया।

श्रीमती खलेश्वरी नाग ने अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद महिलाओं तक शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर श्रीमती खलेश्वरी नाग ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ महिलाओं के हित में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेश के जनप्रतिनिधि, महिला आयोग के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित रहीं।

श्रीमती खलेश्वरी नाग को मिले इस सम्मान से बालोद जिले सहित गुंडरदेही क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का माहौल है।

उनके सम्मान को क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!