Saturday, August 29, 2026

खरखरा से डौंडीलोहारा व आसपास के गांवों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, नगरपंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम और मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा की पहल रंग लाई,  ₹12 करोड़ की मिली स्वीकृति

खरखरा से डौंडीलोहारा व आसपास के गांवों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, नगरपंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम और मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा की पहल रंग लाई,  ₹12 करोड़ की मिली स्वीकृति

डौंडीलोहारा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के डौंडीलोहारा प्रवास के बाद देर रात ग्राम समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम समितियों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान खरखरा जलाशय से डौंडीलोहारा नगर सहित आसपास के ग्रामों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की योजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए ₹12 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इस राशि से आवश्यक कार्य कराए जाने के बाद खरखरा से डौंडीलोहारा एवं आसपास के विभिन्न गांवों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और कृषि कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।

ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब ₹12 करोड़ की स्वीकृति मिलने से किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। पानी की उपलब्धता बढ़ने से खेती का रकबा बढ़ाने के साथ ही किसानों को वर्षा पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा के प्रति ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और विकास कार्यों को गति दिलाने में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि स्वीकृत राशि से प्रस्तावित कार्यों को जल्द गति मिलेगी और खरखरा जलाशय का पानी डौंडीलोहारा सहित आसपास के गांवों के खेतों तक पहुंच सकेगा। इससे क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!