मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनसेवक राकेश यादव की विशेष चर्चा, डौंडीलोहारा क्षेत्र के विकास मुद्दों पर कराया ध्यानाकर्षण

डौंडीलोहारा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आज डौंडीलोहारा नगर पंचायत के मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम एवं महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करने के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम के दौरान बालोद के जनसेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विशेष मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने डौंडीलोहारा सहित बालोद जिले एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
राकेश यादव की मुख्यमंत्री साय से हुई यह विशेष चर्चा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चर्चा का विषय रही। जनसेवक यादव ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनता से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा के दौरान सकारात्मक भाव से बात सुनी। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी होने के साथ प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता भी कार्यक्रम में प्रमुखता से सामने आई।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राकेश यादव की विशेष चर्चा ने क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास के मुद्दों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में ध्यान आकर्षित किया।




