Saturday, August 29, 2026

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज झलमला सब्जी बाजार और बालोद–औराभाठा रोड पर अलग-अलग कार्रवाई, दो धारदार चाकू जब्त; अपराधियों पर पुलिस का लगातार सख्त प्रहार

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

झलमला सब्जी बाजार और बालोद–औराभाठा रोड पर अलग-अलग कार्रवाई, दो धारदार चाकू जब्त; अपराधियों पर पुलिस का लगातार सख्त प्रहार

बालोद। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बालोद पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इसी कड़ी में थाना बालोद पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
पहली कार्रवाई 22 जुलाई 2026 को ग्राम झलमला सब्जी बाजार के पास की गई। यहां पुलिस ने तुषार ठाकुर (18 वर्ष) निवासी झलमला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिना किसी वैध अनुमति के लोहे का जंग लगा धारदार चाकूनुमा हथियार बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 250 रुपये बताई गई है।
वहीं दूसरी कार्रवाई बालोद–औराभाठा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे की गई, जहां पुलिस ने धनेश्वर कुमार ठाकुर उर्फ राजा (20 वर्ष) निवासी झलमला को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्लास्टिक मूठ वाला लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 500 रुपये है।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल दो धारदार हथियार जब्त किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 750 रुपये बताई गई है।

आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमना कानूनन अपराध है।

यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!