Sunday, August 30, 2026

*ग्राम अरौद में ग्रामीणों के साथ सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात* ’ *संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से किया ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण*

 

*ग्राम अरौद में ग्रामीणों के साथ सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात* ’
*संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से किया ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण*

बालोद। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण रविवार को संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अरौद में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से साझा किए गए विचारों, प्रेरणादायी प्रसंगों एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सेवाराम साहू, वनउपज समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, वरिष्ठ नेता कृष्णकांत पवार एवं जिला महामंत्री राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों, सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को सामने रखा जाता है।

ग्राम अरौद में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में भी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुनकर उनसे प्रेरणा लेने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के नागरिकों को एक-दूसरे से जोड़ने तथा सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को समाज के सामने लाने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में हो रहे जनहितकारी कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देशवासियों से साझा करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने पर भी जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!