बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी , बिक्री की रोकथाम हेतु प्रशासनिक अमले द्वारा की जा रही है सतत निगरानी
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने भीम कन्हार के थोक अनाज व्यापारियों के गोदामों का किया निरक्षण

बालोद, :- 21 नवंबर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत धान की अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु पूरी मुस्तैदी के साथ सतत निगरानी की जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौंडीलोहारा विकासखंड के प्रवास के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अधिकारियों के साथ ग्राम भीम कन्हार में अनाज के थोक व्यापारी गौतम चंद जैन एवं सुभाष ट्रेडर्स के संचालक सुभाष बाफना के अनाज गोदामों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कलेक्टर ने गोदाम में रखे गए धान बोरियों की गणना कर उसे स्टॉक पंजी से मिलान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दोनों व्यापारियों के गोदाम में रखे गए धान की मात्रा स्टॉक पंजी से कम या अधिक पाए जाने पर इन दोनों व्यापारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधु हर्ष, एसडीएम शिवनाथ बघेल, अप पंचायत सहकारी संस्थाएं आर राठिया, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर सहित जिला विपणन अधिकारी, कृषि उपज मंडी के सचिव, तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।




