Monday, March 2, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवल किशोर साहू एवं रवि वर्मा को निलंबित करने के दिए निर्देश समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में लापरवाही बरते जाने पर की गई कार्रवाई

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवल किशोर साहू एवं रवि वर्मा को निलंबित करने के दिए निर्देश

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में लापरवाही बरते जाने पर की गई कार्रवाई

बालोद, :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरते जाने के फलस्वरूप जिले के दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  नवल किशोर साहू एवं श्री रवि वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि  कमल किशोर साहू गुरूर विकासखंड के मुख्यालय कुलिया एवं श्री रवि वर्मा गुण्डरदेही विकासखंड के मुख्यालय ओडारसकरी में पदस्थ है। कलेक्टर ने इन दोनों अधिकारियों को 14 नवंबर 2025 को धान खरीदी कार्य हेतु आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने तथा अपने कर्तव्य में लापरवाही बरते के फलस्वरूप इसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ज्ञातव्य हो कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को अतिआवश्यक सेवा में शामिल करते हुए एस्मा लागू किया गया है।
–00–

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!