Tuesday, March 3, 2026

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में बालोद जिले के कद्दावर नेता यशवंत जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश महामंत्री का सम्भाला  पदभार

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में बालोद जिले के कद्दावर नेता यशवंत जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश महामंत्री का सम्भाला  पदभार

रायपुर :- । छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर सोमवार को गहमागहमी और उत्साह से गूंज उठा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में बालोद जिले के कद्दावर नेता यशवंत जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश महामंत्री का पदभार संभाला। उनके साथ अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे ने भी महामंत्री का दायित्व ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, अनुराग सिंहदेव, संजय श्रीवास्तव सहित कई विधायक, निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष, सदस्य और प्रदेशभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। माहौल इतना जोशीला था कि शपथ ग्रहण स्थल उत्सव जैसा नजर आ रहा था।

बालोद से निकला नेता, प्रदेश का महामंत्री बना
यशवंत जैन की नियुक्ति न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बालोद जैसे छोटे जिले के लिए भी गौरव का क्षण है। उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है, जिन्होंने छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी छाप छोड़ी है।

जश्न में डूबा रहा पूरा बालोद

आपको बतादे यशवंत जैन के प्रदेश महामंत्री बनने की खबर मिलते ही बालोद में जश्न का माहौल बन गया। उनके घर पर दिन भर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। वही शहर के अलग अलग वर्गों में इस बात की खुशी का इजहार शहर भर में लगे फ्लैस होर्डिंग और बैनर के माध्यम से साफ तौर पर देखने को मिला।

यशवंत जैन का संकल्प

पदभार ग्रहण करते ही यशवंत जैन ने कहा

“जिम्मेदारी नई है, दायित्व नया है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से संगठन को और मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा। हम संगठन से मिले हर निर्देश को प्रदेश के एक-एक बूथ तक पहुंचाएंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभअंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा संकल्प है।”

यशवंत जैन का राजनीतिक सफर 

छात्र राजनीति की शुरुआत (ABVP) बालोद महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय राजनीति में कदम रखा। लगातार दो बार छात्र संघ अध्यक्ष बने और युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा बने।

भाजपा युवा मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारियां

छात्र राजनीति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री और फिर प्रदेश अध्यक्ष बने। इस दौरान संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

भाजपा प्रवक्ता के रूप में पहचान

धाराप्रवाह भाषण कला और स्पष्ट वक्तव्य शैली से वे पार्टी के प्रभावी प्रवक्ता के रूप में उभरे। मीडिया और राजनीतिक विमर्श में उनकी सशक्त उपस्थिति रही।

विकास यात्रा का नेतृत्व

डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए वे भाजपा की महत्वाकांक्षी ‘विकास यात्रा’ के प्रमुख चेहरों में से रहे। पूरे प्रदेश में जनता के बीच भाजपा की योजनाओं और विचारों को पहुंचाया।
छत्तीसगढ़ के पहले बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष

आयोग के अध्यक्ष रहते कई उल्लेखनीय कार्य किए और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए नई पहलें शुरू कीं।

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग में 6 वर्ष का कार्यकाल

राष्ट्रीय स्तर पर 6 वर्षों तक सदस्य रहते हुए जैन ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

कांकेर जिले के संगठन प्रभारी

प्रदेश संगठन ने उन्हें कांकेर जिले की जिम्मेदारी सौंपी, जहां उन्होंने संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

अब  नई दायित्व प्रदेश महामंत्री

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई टीम में उन्हें महामंत्री का दायित्व सौंपा।

छोटे जिले से बड़ा मुकाम

छोटे जिले बालोद से शुरू हुआ सफर आज प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंचा है। समर्थकों का मानना है कि यशवंत जैन का राजनीतिक सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायी मिसाल है और उनकी यह नियुक्ति संगठन को और सशक्त करेगी।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!