Monday, March 2, 2026

अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना के मृतकों को जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्त्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

 

अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना के मृतकों को जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्त्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

 

बालोद :-  अहमदाबाद के मेघानी इलाके में लंदन जा रही एयर इंडिया के विमान के दुर्घटना होने से काल के गाल में समाए सभी मृतकों को आज जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्त्व में श्रद्धांजलि दी गयी मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हर मुसाफिर की अपनी यात्रा थी अपने सपने थे. ।

अपनी मंज़िल थी, लेकिन आज सबकी यात्रा यहीं थम गई इस विभत्स कर देने वाले दुर्घटना से देश मे शोक की लहर है उन सभी दिवंगत आत्माओं को हम भाजपा परिवार के सदस्य अपनी श्रद्धांजलि देते हैं एवं मृतकों के परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें तथा हादसे में घायल लोगो के जल्द स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं ।

उक्त अवसर पर पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू करहीभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू महामंत्री मनीष गांधी पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन चित्रसेन साहू वीरेंद्र साहू राजेश दसोड़े मोरध्वज साहू टिकेश्वर यादव भुवन सांडिल्य बुधेलाल साहू हीरालाल साहू हरीश गौतम रेवाराम साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!