Monday, March 2, 2026

*मुख्यमंत्री गुणवत्ता शिक्षा के तहत तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने SAGES निपानी एवं शा उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़िया नवागांव का निरीक्षण किया*

 

*मुख्यमंत्री गुणवत्ता शिक्षा के तहत तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने SAGES निपानी एवं शा उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़िया नवागांव का निरीक्षण किया*

बालोद :-  तोमन साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत व सभापति शिक्षा स्थाई समिति बालोद ने मुख्यमंत्री गुणवत्ता अभियान के तहत SAGES निपानी एवं शा उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़ियानवागांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने बच्चों से चर्चा कर विद्यालय एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के बारे में जानकारी ली।तथा विद्यार्थी एवं शिक्षकों के समस्याओं के बारे में भी अवगत हुए ।

निरीक्षण के दौरान, श्री साहू ने शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने वार्षिक शिक्षा कैलेंडर हिसाब से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि जो आपके स्कूल को डी ग्रेट प्राप्त हुआ है उसे ए ग्रेड लाने का प्रयास छात्राएं एवं टीचर ही मिलकर सुधर सकते हैं कोई उसे दूसरा सुधार नहीं सकता हम आपके स्कूल के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं लेकिन शैक्षणिक वातावरण आप सभी मिलकर ही तैयार कर सकते हैं
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता के तहत जिन हाई स्कूलों को डी ग्रेट प्राप्त हुआ है उनकी गुणवत्ता कैसे सुधारे उसके लिए जनप्रतिनिधियां एवं अधिकारियों को विभिन्न स्कूलों में जाकर निरीक्षण का दायित्व राज्य सरकार द्वारा दी गई है इसी के तहत विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण निरीक्षण एवं मूल्यांकन कर वहां कैसे बेहतर शिक्षा बेहतर शिक्षा हो सके उसके लिए प्रयास कर रहे हैं

श्री साहू ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्र-छात्राओं को मिले ऐसा प्रयास टीचरों को करना चाहिए निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाएं जैसे भेड़ियानवागांव विद्यालय में स्मार्ट क्लास स्कूल एवं पौधों की सुरक्षा के लिए अहाता निर्माण एवं बच्चों के प्रार्थना के लिए प्रार्थना शेड निर्माण एवं सेजेस हाई स्कूल निपानि में भी स्मार्ट क्लास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान, श्री साहू के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!