Wednesday, March 4, 2026

ब्लाॅक देवांगन समाज की महिला प्रकोष्ठ ने किया सावन झूला कार्यक्रम का आयोजन बड़ी संख्या में बालोद ब्लाॅक की सामाजिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

 

ब्लाॅक देवांगन समाज की महिला प्रकोष्ठ ने किया सावन झूला कार्यक्रम का आयोजन
बड़ी संख्या में बालोद ब्लाॅक की सामाजिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

बालोद :- ब्लाॅक देवांगन समाज की महिला प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को आमापारा स्थित परमेश्वरी भवन बालोद में सावन झूला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास अधिकारी रेखा देवांगन मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाॅक देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संगीता देवांगन ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला देवांगन समाज अध्यक्ष दीपक देवांगन, ब्लाॅक अध्यक्ष लक्ष्यण देवांगन, नगर अध्यक्ष जीवन लाल देवांगन, बुद्धेश्वर देवांगन, चोवाराम देवांगन, टिकेश्वर देवांगन, गोकुल देवांगन, होमन देवांगन, दिनेश देवांगन, संतोष देवांगन मौजूद रहे।

खेलकूद का हुआ आयोजन

आयोजन की शुरूआत सुबह 11 बजे माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना के साथ हुई। जिसके बाद समाज की महिलाओं ने वृक्षारोपण किया। फिर गोली चम्मच, पासिंग द पार्सल, लकी विनर और प्रश्नोत्तरी जैसे खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें बालोद ब्लाॅक के विभिन्न गांव से आई सामाजिक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त आयोजन में महिलाओं द्वारा साज सज्जे के साथ आकर्षक झूला भी तैयार किया गया था।

अतिथियों ने की आयोजन की सराहना
मुख्य अतिथि दीपक देवांगन ने कहा कि समाज को हर एक क्षेत्र में आगे रहना चाहिए। देवांगन समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित सावन झूला कार्यक्रम से समाज की महिलाओं की एक जुटता झलक रही है। ब्लाॅक अध्यक्ष लक्ष्मण देवांगन ने आयोजन की सराहना की।

अतिथि उद्बोधन के बाद आयोजन में पहुंचे अतिथियों और खेलकुद में जीते हुए महिलाओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। आयोजन में गणेशिया देवांगन, ब्लाॅक महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ललीता देवांगन, सचिव रामेश्वरी देवांगन, सह सचिव संतोषी देवांगन, कोषाध्यक्ष तीजन देवांगन, पायल देवांगन, प्रिती देवांगन, निशा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, पूजा देवांगन, पार्वती देवांगन, नैनीबाई देवांगन, हुलसी देवांगन, लक्ष्मी देवांगन सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!