Wednesday, June 10, 2026

भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर नगर के भाजपाइयों में शोक की लहर

 

भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर नगर के भाजपाइयों में शोक की लहर

डौंडी लोहारा :– भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री एवं योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा जी के आकस्मिक निधन बिलासपुर के भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में अचानक सिने में दर्द हुआ उन्हें सिम्स हास्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका

इस खबर से भाजपाईयों और समाज के लोगों में शोक की लहर फैल गयी स्व. रूपनारायण जी बारे नगर के भाजपा नेता व राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने बताया कि, सिन्हा जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र व समाज के सेवा में समर्पित रहा वें राष्ट्रीय स्वयं सेवक रूप में प्रचारक के रूप सम्पूर्ण प्रदेश का प्रवास किया भाजपा के
विधानसभा चुनाव में 45 विधानसभा का प्रभारी बनाया गया उनके द्वारा सभी विधानसभा में प्रवास किया तथा पुराने कार्यकर्ताओं के बीच जा कर उन्हें पार्टी के कार्य लगाने का काम किया गया उनके इन्ही परिश्रम से छत्तीसगढ़ में पुनः सरकार बनाने में पार्टी सहयोग मिला इसके चलते उन्हें पार्टी ने उन्हें योग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया आज भी वे अन्तिम सांस लेते समय संगठन के कार्य में लगे रहें वे बिलासपुर के प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी के रूप में महति जिम्मेदारी निभा रहें थे. उनके आकस्मिक निधन पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा,
यतेंद्र देवांगन, गैंदमल भंसाली, महेंद्र जायसवाल, लिलेन्द्र सिन्हा, जयेश ठाकुर लता गुप्ता,
नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय,जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर जन भागीदारी समिति के एकलव्य महाविद्यालयअध्यक्ष जसराज शर्मा भाजपा मंडल के महामंत्री सुमेद्र देशमुख दुष्यंत गिरी गोस्वामी उपाध्यक्ष संदीप लोढ़ा मंडल के मंत्री धर्मेंद्र निषाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष संदीप भंसाली पूर्व सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र टॉक अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री कमलेश जैन उपाध्यक्ष लूणकरण भंसाली पूर्व पार्षद प्यारेलाल निषाद, पार्षद सुभद्रा टांडेकर, सूर्यकला ठाकुर, शोभा ठाकुर, रेवती कोलियारे, वीर सिंह ठाकुर, शिवानी भंसाली,जीवरखन कौमार्य, दिलीप बाफना तुकाराम साहू मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू सुरेश देवांगन गिरधारी कोसमा गोविंद टांक हेमलाल सिन्हा अजय बाफना प्रणय साहू देव देवांगन ढाल सिंह साहू आदि कार्यकर्ता गणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!