27 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण

बालोद :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा पहुंचकर जल जीवन मिशन अंतर्गत समूह जल प्रदाय योजना कनेरी के तहत निर्मित वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने जल शोधन संयंत्र की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया तथा अधिकारियों को संयंत्र का पूर्ण रूप से संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण कर आम जनता को इसका लाभ उपलब्ध कराया जाए।
बताया गया कि समूह जल प्रदाय योजना कनेरी के माध्यम से जल्द ही 27 गांवों में शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा तथा जलजनित बीमारियों में कमी आने की संभावना है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#जल_जीवन_मिशन #बालोद #गुरूर #धनोरा #शुद्ध_पेयजल




