Sunday, August 30, 2026

*राज्यपाल रमेन डेका से तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, सनौद के तुलसी जयंती महोत्सव का दिया निमंत्रण*

 

*राज्यपाल रमेन डेका से तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, सनौद के तुलसी जयंती महोत्सव का दिया निमंत्रण*

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बालोद जिले के ग्राम सनौद में आयोजित होने वाले तुलसी जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि तुलसी जयंती महोत्सव का उद्देश्य संत गोस्वामी तुलसीदास के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साहित्यकार, धर्मप्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भेंट के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमैन तोमन साहू, तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष छगन यदु सहित अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेन डेका को तुलसी जयंती महोत्सव में पधारने का आग्रह करते हुए स्मृति-चिन्ह एवं निमंत्रण पत्र भेंट किया।

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय चर्चा करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा भारतीय संस्कृति एवं संत परंपरा के संरक्षण के ऐसे आयोजनों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!