Sunday, August 30, 2026

*डौण्डी लोहारा पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, संगठनात्मक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

 

*डौण्डी लोहारा पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, संगठनात्मक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*


डौण्डी लोहारा। :– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय का डौण्डी लोहारा आगमन हुआ। इस दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

प्रवास के दौरान क्षेत्रीय संगठनात्मक विषयों, पार्टी की आगामी गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य देवेंद्र जायसवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जशराज शर्मा,जयलाल मालेकर, संदीप जैन, दुष्यन्त गिरी गोस्वामी, इकबाल अरोरा, संजय बैस,नरेंद्र जैन, पुष्पेंद्र राजपूत,जीवराखन कौमार्य, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!