Sunday, August 30, 2026

*जिले के उभरते भाजपा युवा जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया* *मोदी सरकार ने छात्रों के भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा, विपक्ष का राजनीतिक एजेंडा पूरी तरह बेनकाब : भाजपा युवा जनप्रतिनिधि*

 

*जिले के उभरते भाजपा युवा जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया*
*मोदी सरकार ने छात्रों के भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा, विपक्ष का राजनीतिक एजेंडा पूरी तरह बेनकाब : भाजपा युवा जनप्रतिनिधि*

 

*बालोद* । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने, पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों पर कठोर कानून बनाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा जनप्रतिनिधियों ने इसे देश के युवाओं के हित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी, जबकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग देकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया।

*भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू बोले—* मोदी सरकार युवाओं के भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा कवच


भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष गुलशन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट, दोषियों को कठोर सजा और परीक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई जैसे निर्णय युवाओं के हित में मील का पत्थर साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने छात्रों की भावनाओं का उपयोग केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए किया, लेकिन सरकार के निर्णायक फैसलों ने विपक्ष के पूरे एजेंडे को बेनकाब कर दिया। आज देश का युवा समझ चुका है कि उसके भविष्य की चिंता केवल मोदी सरकार को है।

*भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरव जैन ने कहा—* विपक्ष को छात्रों से नहीं, केवल सत्ता की राजनीति से सरोकार


*भाजपा युवा मोर्चा जिला बालोद के जिला उपाध्यक्ष सौरव जैन ने कहा* कि कांग्रेस ने हर राष्ट्रीय मुद्दे पर भ्रम फैलाने और देश में अस्थिरता पैदा करने की राजनीति की है। यदि विपक्ष वास्तव में छात्रों के हित में होता तो सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदमों का स्वागत करता, लेकिन उसका उद्देश्य केवल आंदोलन की आड़ में राजनीतिक लाभ लेना था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए संकल्पित है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

*नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम बोले—* युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं


नगर पंचायत डौंडी लोहारा के अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या गिरोह को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कठोर कानून और सख्त दंड व्यवस्था से भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है, इसलिए वह लगातार भ्रम और अविश्वास फैलाने का प्रयास कर रहा है।

*मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव बोले—* देश का युवा अब विपक्ष की राजनीति को पूरी तरह पहचान चुका है

*भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव ने कहा* कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्वरित और निर्णायक फैसलों ने विपक्ष की मंशा को पूरी तरह उजागर कर दिया।
उन्होंने कहा कि देश का युवा जागरूक है और वह जानता है कि कौन उसके भविष्य की सुरक्षा के लिए ईमानदारी से काम कर रहा है और कौन केवल सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति कर रहा है। मोदी सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और दृढ़ नेतृत्व के कारण युवाओं का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

भाजपा युवा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक छात्र और युवा के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा माफियाओं पर कठोर कार्रवाई और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार आगे भी इसी दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!