Sunday, August 30, 2026

नीट पेपर लीक पर मोदी सरकार के कड़े कदमों से विपक्ष का एजेंडा बेनकाब : चेमन देशमुख भाजपा जिलाध्यक्ष बोले :– छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

नीट पेपर लीक पर मोदी सरकार के कड़े कदमों से विपक्ष का एजेंडा बेनकाब : चेमन देशमुख

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले :– छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई


बालोद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित कड़े कदमों का स्वागत करते हुए कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ के दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सख्त कार्रवाई और सकारात्मक पहल से विपक्ष का राजनीतिक एजेंडा पूरी तरह बेनकाब हो गया है।
चेमन देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए त्वरित और ऐतिहासिक निर्णय लेने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार नीट पेपर लीक जैसे मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था, दोषियों के लिए 5 से 10 वर्ष तक की कठोर सजा, सख्त जमानत प्रावधान तथा दोषी पाए जाने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं उन्हें बंद करने जैसे प्रावधानों वाला कानून बनाने की दिशा में पहल कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख पर विश्वास जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन समाप्त किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का उद्देश्य छात्रों के हितों की रक्षा करना नहीं, बल्कि उनके मुद्दों का राजनीतिक लाभ उठाकर देश में असंतोष का माहौल बनाना था। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने समस्या की जड़ तक पहुंचकर स्थायी समाधान के लिए कठोर कानून बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया, तब विपक्ष का वास्तविक चेहरा सामने आ गया।
चेमन देशमुख ने कहा कि देश का युवा जागरूक है और वह भलीभांति समझता है कि कौन उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य कर रहा है और कौन उसके नाम पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक छात्र के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!