Sunday, August 30, 2026

त्रिपुरा, महाराष्ट्र एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को जन्मदिन पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने दी शुभकामनाएं दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

 

त्रिपुरा, महाराष्ट्र एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को जन्मदिन पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने दी शुभकामनाएं

दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

बालोद ,  भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा त्रिपुरा, महाराष्ट्र एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं जनसेवक राकेश यादव बालोद ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।


राकेश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रमेश बैस का सार्वजनिक जीवन सादगी, सेवा, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ विभिन्न संवैधानिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

उनके अनुभव, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि रमेश बैस को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा करने की शक्ति प्रदान करें। राकेश यादव ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ समाज एवं संगठन को आगे भी मिलता रहे, यही सभी कार्यकर्ताओं की कामना है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दिये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!