डौंडीलोहारा भाजपा मंडल की बैठक संपन्न, समरसता अभियान और ‘हर घर तिरंगा’ को सफल बनाने का लिया संकल्प
10 से 13 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना करने का आह्वान

डौंडीलोहारा, 2 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी डौंडीलोहारा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पुराने जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आगामी समरसता अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी टीनेश्वर बघेल तथा जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं गुलाल अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समरसता अभियान तथा हर घर तिरंगा अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

अपने संबोधन में मंडल प्रभारी टीनेश्वर बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर अभियान को सफल बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां-जहां मंदिर स्थित हैं, वहां पार्टी कार्यकर्ता पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित करें, पूजा-अर्चना करें तथा सामाजिक समरसता का संदेश दें। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपनी टोली के साथ क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएंगे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि संगठन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, मंडल महामंत्री सुमेंद्र देशमुख, उपाध्यक्ष संदीप जैन, हेमलाल देसलहरा, सूरजभान साहू, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डोमेंद्र देशमुख, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा, पार्षदगण ममता यादव, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलियारे, वीर सिंह ठाकुर, सुभद्रा टांडेकर, एल्डरमैन जीवराखन कौमार्य, धीरेंद्र टांक, श्रीमती लता गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष हीरेंद्र गायकवाड़, महामंत्री प्रकाश साहू, अभिषेक जैन, पावेंद्र देशमुख, शिव मसीहा, भूषण साहू, प्रिंस शर्मा, गोविंद टांक, किसान मोर्चा अध्यक्ष हेमंत साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष उत्तम मालेकर, महिला मोर्चा की कविता चतुर्वेदी एवं तुलेश्वरी सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री धीरज जैन, मंडल मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू, जनपद सदस्य डोमेंद्र ज्ञानू राजपूत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज भंडारी, शशि सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री दिलीप बाड़े, अजय बाफना, खोरबाहरा देवांगन, राहुल सांखला, धर्मेंद्र देवांगन, कुबेर सोनी, वीर सिंह निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




