Thursday, April 16, 2026

कलेक्टर ने राज्यपाल प्रवास कार्यक्रम के तैयारियों का किया अवलोकन सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने राज्यपाल प्रवास कार्यक्रम के तैयारियों का किया अवलोकन
सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, :-31 मार्च राज्यपाल  रमेन डेका मंगलवार 01 अपै्रल एवं बुधवार 02 अपै्रल को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले में राज्यपाल के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर में निर्धारित स्थानों का भ्रमण कर राज्यपाल श्री रमेन डेका के प्रवास कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया।

← Back

Thank you for your response. ✨

इसके अंतर्गत उन्हांेने राज्यपाल का संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के अलावा परेड एवं सलामी स्थल तथा राज्यपाल द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौध रोपण हेतु निर्धारित स्थल का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं राज्यपाल कार्यालय के सुरक्षा अधिकारियों के साथ राज्यपाल के आगमन एवं प्रस्थान के निर्धारित रूट एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जिले में राज्यपाल के प्रवास कार्यक्रम को सफल एवं बेहतर बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री सुरेश साहू सहित राज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
–00–

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!