Tuesday, September 1, 2026

छ ग उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यशवंत जैन निवास पहुंचकर स्वर्गीय लक्ष्मी देवी जैन को दी श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

 

छ ग उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यशवंत जैन निवास पहुंचकर स्वर्गीय लक्ष्मी देवी जैन को दी श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

बालोद ;- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज जिला मुख्यालय बालोद स्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन के निवास पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने यशवंत जैन की भाभी स्वर्गीय लक्ष्मी देवी जैन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वर्गीय लक्ष्मी देवी जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस दुःख की घड़ी में पूरा परिवार धैर्य और साहस बनाए रखे, यही उनकी ईश्वर से प्रार्थना है।
इस अवसर पर अरुण साव ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मी देवी जैन का स्नेह, संस्कार और परिवार के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्य, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय लक्ष्मी देवी जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं पारिवारिक समाजिक एवं भाजपा के कार्यकर्ता रहे मौजूद।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!