Thursday, June 11, 2026

फेम इंडिया की सूची में चमका बालोद :– कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बढ़ाया जिले का गौरव प्रशासनिक दक्षता, सुशासन और जनसेवा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

 

फेम इंडिया की सूची में चमका बालोद :– कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बढ़ाया जिले का गौरव
प्रशासनिक दक्षता, सुशासन और जनसेवा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

बालोद :–  जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा का नाम देश की प्रतिष्ठित रेटिंग पत्रिका फेम इंडिया द्वारा जारी “देश के 100 उत्कृष्ट जिलाधिकारियों” की प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया है।

पूरे देश के लगभग 800 जिलों में किए गए व्यापक सर्वेक्षण के बाद यह चयन प्रशासनिक क्षमता, जनकल्याणकारी कार्यों, सुशासन, विकासोन्मुखी सोच और संकट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर किया गया है।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अपने कार्यकाल में बालोद जिले को विकास, जनसुविधाओं और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।

ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण जैसे विषयों पर उनकी सक्रिय कार्यशैली लगातार चर्चा में रही है।

उनकी संवेदनशीलता और जनहितकारी सोच ने प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।
फेम इंडिया द्वारा जारी इस सूची में छत्तीसगढ़ से केवल चुनिंदा जिलाधिकारियों को स्थान मिला है, ।

जिनमें बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा का नाम प्रमुखता से शामिल होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह सम्मान केवल एक अधिकारी का नहीं, बल्कि पूरे बालोद जिले की मेहनत, जागरूकता और विकास की सोच का प्रतीक है।
कलेक्टर मिश्रा की नेतृत्व क्षमता का प्रभाव जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में साफ दिखाई देता है।

चाहे ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो, जल संरक्षण के अभिनव प्रयास हों, शिक्षा गुणवत्ता सुधार अभियान हो या आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान — हर क्षेत्र में उनका कार्य सराहनीय रहा है।
जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को बधाई दी है।

लोगों का कहना है कि उनकी कार्यशैली ने बालोद को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।
फेम इंडिया पत्रिका अब इन 100 उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में से 25 सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों को अपने आगामी विशेष संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित करेगी।

ऐसे में पूरे जिले को उम्मीद है कि बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा के दम पर देश के शीर्ष जिलाधिकारियों में भी स्थान बनाने में सफल होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!