Thursday, June 11, 2026

जल संचयन जनभागीदारी 2.0: जल संकट से निपटने और जल संरक्षण हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक, लोगों ने ली जल संरक्षण हेतु शपथ

जल संचयन जनभागीदारी 2.0: जल संकट से निपटने और जल संरक्षण हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक, लोगों ने ली जल संरक्षण हेतु शपथ

बालोद,:- जल संचयन जनभागीदारी 2.0 अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों के साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी है।

आज गुण्डरदेही विकासख्ंाड के ग्राम गुरेदा में आयोजित सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में संभायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने उपस्थित जनसमूह को नीर चेतना अभियान के तहत जल के विवेकपूर्ण उपयोग और जल संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर आई.जी. श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी सहित जनप्रतिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने सहभागिता निभाने की शपथ ली।
शिविर में नवा सवेरा स्व-सहायता समूह की टेमेश्वरी साहू, यशोदा पटेल, डाली सिन्हा, कुसुमलता साहू, गोमती यादव, के द्वारा जल संरक्षण, जल संचयन के संबंध में नुक्कड़ नाटक कर नागरिकों को जागरूक किया गया, साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नलों को खुला न छोड़ने, वर्षा जल संचयन अपनाने, घरो एवं खेतों में सिमित उपयोग, जल स्रोतो को प्रदूषित होने से बचाने, जिले के सभी नागरिकों को ‘‘जल है तो कल है‘‘ के संदेश को अपनाते हुए जल संरक्षण के कार्य में सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। साथ ही प्रत्येक नागरिक को अपने घर में सोखता गढ्ढे के निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि नीर चेतना अभियान के तहत जिले मे वृहद स्तर पर अधोसंरचना का निर्माण कराया जा रहा हैं। जिसमें सोखपीट, स्ट्रेगर ट्रैंच, रिचार्ज पीट, रूफ टाप, वाटर हार्वेस्टिंग आदि सम्मिलित है।

साथ ही जिला प्रशासन की पहल से जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम यथा रैली, सभा, मानव श्रृंखला, शपथ आदि कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!