सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
डौंडीलोहारा भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं कार्यशाला संपन्न, विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कार्यकर्ताओं को दी अभियान की रूपरेखा

डौंडीलोहारा। भारतीय जनता पार्टी मंडल डौंडीलोहारा की मासिक बैठक एवं कार्यशाला पुराने जनपद पंचायत भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी एवं मुख्य अतिथि चंदूलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी कार्यक्रमों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंदूलाल साहू ने कहा कि आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, जनसंपर्क और जनहित के कार्यों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने अभियान की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम बनाया जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते हुए अभियान को सफल बनाने में योगदान दे।
बैठक में भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र माहला, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिनेश्वर बघेल, प्रशिक्षण वक्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, होरीलाल रावटे, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र टेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, जसराज शर्मा, महामंत्री सुमेंद्र देशमुख, दुष्यंत गिरी गोस्वामी, एल्डरमैन लता गुप्ता, हेमलाल देशलहारा, संदीप जैन, सूरजभान साहू, ढाल साहू, धीरेंद्र टॉक, जीवराखन कौमार्य, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, पार्षद ममता यादव, रेवती कोलियारे, डोमेन्द ज्ञानु राजपुत, वीर सिंह ठाकुर, उत्तम मालेकर, प्रकाश साहू, दिलीप बाफना, अजय बाफना, मनोज भंडारी, संदीप भंसाली, अभिषेक जैन, धीरज जैन, सरपंच डेविड बारले, भूषण साहू, प्रीतम साहू, कौंसिल देवागन, शशि सोनी, प्रणव साहू, उमेश मंडावी, निखिल, ललित ठाकुर, जुयधा राम, जागेसर साहू, हरीशचंद्र श्रीवास, सरिता यादव, अंजना शर्मा, राजेंद्र आरदे, सुरेश इदौरिया सहित भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी, व्यापक और जनहितकारी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।




