नेपाल की भीषण बाढ़ और भूस्खलन पर भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल, नगरपंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम एवं मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने जताया गहरा दुःख

बालोद :/- नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर भाजपा पूर्व प्रदेशमंत्री एवं जनसेवक राकेश यादव, पूर्व पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ,नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम एवं मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

नेताओं ने कहा कि नेपाल में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि की खबर अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है।
इस भयावह आपदा में जिन लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं, उनके परिवारों के दुःख की कल्पना करना भी कठिन है। इस कठिन और संकटपूर्ण घड़ी में वे शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं तथा उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पूरा भारत नेपाल के पीड़ितों के साथ एकजुट होकर खड़ा है। संकट की इस घड़ी में राहत एवं बचाव कार्यों को हर संभव सहयोग और मानवीय संवेदना के साथ आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहत एवं बचाव दल तेजी से कार्य करते हुए प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाएंगे और लापता लोगों को सुरक्षित खोज लिया जाएगा।
राकेश यादव, देवेन्द्र जायसवाल , कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम एवं कुसुम शर्मा ने भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा इस आपदा में लापता सभी लोग सकुशल अपने परिवारों के बीच लौटें।
उन्होंने कहा कि मानवता की पीड़ा की कोई सीमा या सरहद नहीं होती।
नेपाल की इस विपदा में भारत की संवेदना, सहयोग और सद्भावना पूरी मजबूती के साथ नेपाली नागरिकों के साथ है।




