Sunday, August 30, 2026

बालोद पुलिस का अवैध कबाड़ी कारोबार पर बड़ा प्रहार: 2 मामलों में ₹2.13 लाख का संदिग्ध कबाड़ जब्त, थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा की टीम की बड़ी कार्रवाई एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, बिना दस्तावेज संचालित कबाड़ी कारोबारियों पर कसा शिकंजा

 

बालोद पुलिस का अवैध कबाड़ी कारोबार पर बड़ा प्रहार: 2 मामलों में ₹2.13 लाख का संदिग्ध कबाड़ जब्त, थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा की टीम की बड़ी कार्रवाई
एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, बिना दस्तावेज संचालित कबाड़ी कारोबारियों पर कसा शिकंजा


बालोद। जिले में अवैध कबाड़ी कारोबारियों के विरुद्ध बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल ₹2,13,000 मूल्य का संदिग्ध कबाड़ सामान जब्त किया है। पुलिस ने दोनों कबाड़ी संचालकों के पास से भारी मात्रा में कटे हुए वाहन के लोहे के पार्ट्स और पुराने टायर बरामद किए, लेकिन वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विनय कुमार साहू के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से जिले में अवैध कबाड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई
थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सबसे पहले बघमरा बायपास रोड स्थित एक कबाड़ी दुकान में दबिश दी। यहां संचालक नजीमुद्दीन के कब्जे से गैस कटर से काटे गए विभिन्न वाहनों के लोहे के पार्ट्स एवं पुराने टायर बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा धारा 94 बीएनएसएस के तहत वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया, लेकिन संचालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके से 2,070 किलोग्राम लोहे के वाहन पार्ट्स (कीमत ₹1,03,500) तथा 15 पुराने कार एवं ट्रक टायर (कीमत लगभग ₹15,000) सहित कुल ₹1,18,500 का सामान जब्त किया गया।
हीरापुर चौक में दूसरी बड़ी कार्रवाई
इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने हीरापुर चौक, दुर्ग रोड स्थित एक अन्य कबाड़ी दुकान में दबिश दी। यहां संचालक समिरूद्दीन के कब्जे से भी विभिन्न वाहनों के कटे हुए लोहे के पार्ट्स एवं पुराने टायर बरामद किए गए।
दस्तावेज मांगे जाने पर वह भी कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने यहां से 1,650 किलोग्राम लोहे के पार्ट्स (कीमत ₹82,500) एवं 15 पुराने कार और मैजिक वाहन के टायर (कीमत लगभग ₹12,000) सहित कुल ₹94,500 मूल्य का सामान जब्त किया।
चोरी की संपत्ति होने की आशंका, वैधानिक कार्रवाई
दोनों मामलों में बरामद कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने और चोरी की संपत्ति होने की आशंका के आधार पर पुलिस ने संपूर्ण सामग्री जब्त कर ली। दोनों कबाड़ी संचालकों के विरुद्ध 2 अगस्त 2026 को धारा 106 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसपी की सख्ती का दिख रहा असर
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर जिले में चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त और अवैध कबाड़ी कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में बालोद थाना पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, उप निरीक्षक कमला यादव, सहायक उप निरीक्षक गौकरण भंडारी, सहायक उप निरीक्षक देवकुमार कोर्राम, प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, दुर्योधन सिंह यादव, आरक्षक चुलेन्द्र कुर्रे, बनवाली साहू, उमाशंकर सिन्हा एवं संजय सोनी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
बालोद पुलिस की अपील
बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त या संदिग्ध कबाड़ी गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!