ग्राम भरेंगांव में माता सती पीठ स्थल पर उपाध्याय परिवार का हुआ अनूठा परिवारिक मिलन समारोह

बालोद (प्रखर)। ग्राम भरेगांव यह गांव राजनांदगांव दुर्ग बालोद तीनों जिले से लगभग 35 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। 23 मार्च को उपाध्याय परिवार के वरिष्ठजनों के सहयोग से परिवारिक मिलन का एक भव्य आयोजन माता सती की मंदिर के प्रांगण में रखा गया जहाँ उपाध्याय परिवार के दूर दूर से हर सदस्यों को मंचस्थ किया गया। छोटे बड़े बिना किसी भेदभाव के सत्यनारायण पूजा के साथ उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस परिवार के सभी बुजुर्ग, युवा, महिलाएं, बच्चे, पुत्र, पुत्री की सपरिवार शामिल होकर आज के जमाने में संगठित परिवार की मिशाल प्रस्तुत की जिसके लिये परिवार के वरिष्ठजनों का अद्भुत सहयोग रहा।

हर वर्ष अब इस पावन धरा पर कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा। कृष्ण कुमार उपाध्याय उपसरनेम शर्मा, अश्वनी शर्मा, डाकेश्वर शर्मा, बिसेशर शर्मा, सुशील शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रवास शर्मा, प्रवास शर्मा, रविशंकर उपाध्याय, रमेश शर्मा इन सभी वरिष्ठजनों के सहयोग से परिवारिक परिचय स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। आने वाले प्रतिवर्ष और भी जो उपाध्याय परिवार के जो छूटे हैं जो नहीं आ पाये अपने किसी निजी कारणों से उनको भी लाया जायेगा।

जिससे उपाध्याय परिवार की एक दाने से जिस तरह माले को पिरोकर हार बनाया जाता है। ठीक उसी तरह जोड़ कर रखा जायेगा जिससे व्यक्तिगत रूप से आने वाले समय मे बच्चे भी अपने परिवार को समझ जान पहचान सके।

यह एक अद्भुत संयोग एवं अनूठा कदम है।
आज के इस भागम भाग दिनचर्या में सभी अपने अपने पारिवारिक आर्थिक रोजी रोटी में लगे रहने के कारण अपनों को भूलता जा रहा है। ऐसी पहल से सभी अपने पीढ़ियों की संतानों बुजुर्गों और उपाध्याय परिवार से जुड़ने वाले नए नए परिवारों को पहचान भी पाएंगे।




