Friday, June 19, 2026

*बालोद जिले को ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार :- यशवंत जैन प्रदेश महामंत्री भाजपा छ ग*

 

*बालोद जिले को ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार :- यशवंत जैन प्रदेश महामंत्री भाजपा छ ग*

बालोद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में बालोद जिले को शामिल किए जाने प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

 

यह अभियान सुशासन, सेवा, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘नियद नेल्लानार’ योजना की ऐतिहासिक सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान के माध्यम से शासन की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले को मिलेगा

बालोद जिले को इस महत्वाकांक्षी अभियान में सम्मिलित किए जाने से जिले के गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, सभी नागरिकों शासन की योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचेगा। तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के बेहतर समन्वय तथा जवाबदेह कार्यप्रणाली के माध्यम से सेवा प्रदाय की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी होगी।

बालोद जिले की जनता को विश्वास है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों केओप्राप्त करेगा।

यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश सरकार के प्रति पुनः अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह निर्णय जिले के समग्र विकास और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!