*बालोद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत*

बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा संचालित बाल मंदिर स्कूल में गुरुवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर तथा बच्चों द्वारा तैयार स्वागत मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यार्थियों को प्रगति पत्र एवं टिफिन बॉक्स वितरित कर उन्हें नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है तथा शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, गिरजेश गुप्ता, बाल मंदिर स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर पालिका परिषद के कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*”हमने बनाया है*
*हम ही संवारेंगे।”*




