Tuesday, March 3, 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में जांच दल के अधिकारियों के द्वारा किसानों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन के उपरांत धान बिक्री हेतु रकबे के आधार पर कम धान पाए जाने पर कराया जा रहा है रकबा समर्पण एसडीएम  एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा ग्राम सनौद, महुतबी एवं पुनारकसा में पहुँचकर किया गया किसानों के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में जांच दल के अधिकारियों के द्वारा किसानों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन के उपरांत धान बिक्री हेतु रकबे के आधार पर कम धान पाए जाने पर कराया जा रहा है रकबा समर्पण

एसडीएम  एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा ग्राम सनौद, महुतबी एवं पुनारकसा में पहुँचकर किया गया किसानों के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन

बालोद, :- 16 जनवरी कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम करने हेतु जांच दल के अधिकारियों के द्वारा नियमित रूप से किसानों के घरों में पहुँचकर उनके पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिससे कि जिले के वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर शत प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित होने के साथ-साथ कोचियों एवं व्यापारियों के माध्यम से धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री न हो सके। इसके अंतर्गत आज एसडीएम गुण्डरदेही श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, अतिरिक्त तहसीलदार श्री हेमंत पैकरा एवं अन्य अधिकारियोें के द्वारा किसानों के घरों में पहुँचकर उनके पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन भी किया गया। जांच दल के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा भौतिक सत्यापन के उपरांत किसान के पास निर्धारित रकबे के आधार पर धान बिक्री हेतु कम धान पाए जाने पर किसानों को समझाईश देकर रकबा समर्पण कराया गया। इसके अंतर्गत आज एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा एवं अधिकारियों ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र चंदनबिहरी के कृषक श्री ओम प्रकाश भगत के घर में उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन कर कुल 106 क्विंटल धान का भौतिक सत्यापन कराया गया। इसी तरह अतिरिक्त तहसीलदार गुण्डरदेही श्री हेमंत पैकरा एवं जांच दल के अधिकारियों के द्वारा ग्राम महुतबी के किसान श्री चुआराम तिवारी के घर में पहुँचकर उनके पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान रकबे के अनुसार 40 क्विंटल धान कम पाए जाने पर किसान श्री चुआराम तिवारी को 40 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। इसी तरह सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री अश्वनी पुसाम एवं जांच दल के अधिकारियों के जांच के दौरान डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पुनारकसा में कृषक श्री विश्राम के घर में डौण्डीलोहारा के व्यापारी श्री मुकेश जैन के द्वारा पीकअप में 30 क्विंटल संदिग्ध धान खाली कराए जाने पर उक्त धान को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

–00–

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!