Monday, March 2, 2026

डौंडीलोहारा श्रीराम ट्रॉफी ग्रुप बी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ने राजधानी दिल्ली को 69 रनों से करारी मात दी

 

डौंडीलोहारा श्रीराम ट्रॉफी ग्रुप बी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ने राजधानी दिल्ली को 69 रनों से करारी मात दी,

डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा  खेली जा रही स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में श्रीराम ट्रॉफी अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आज ग्रुप बी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में विदर्भ और राजधानी दिल्ली के मध्य मुकाबला खेला गया जिसमें सितारों से सजी दिल्ली की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया और विदर्भ की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में संगीत सोनी के शानदार 85 रन व कार्तिक 32 रन बाकी खिलाड़ियों के छोटे-छोटे प्रयासों से 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और दिल्ली को 215 रनों का स्कोर चेंज करने के लिए दिया चेंज करने के लिए ऊतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन 10ओवर के बाददिल्ली की टीम का रेगुलर इंटरवल में लगातार विकेट गिरता गया उनके किसी खिलाड़ियों के मध्य अच्छी साझेदारी नहीं बन पाई और दिल्ली की पूरी टीम मात्र 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

मैन ऑफ द मैच
आज के मैन ऑफ द मैच विदर्भ टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संगीत सोनी को दी गई जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार 85 रन बनाएं

आज के अतिथि

आज के मैच के मुख्य अतिथि बालोद जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान योगेश पटेल जी थे व उनके साथ डौंडीलोहारा के टीआई साहब मुकेश सिंह भी थे संस्था के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने एसपी साहब का फूल माला से स्वागत किया व पुलिस अधीक्षक महोदय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त भी किया समापन समारोह के अतिथि थे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर खान व अमित सोनी जिन्होंने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विदर्भ के खिलाड़ी संगीत सोनी कोअपने कर कामलो द्वारा दिया।

आज के मैच के अंपायर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पैनल के सपन काकडे व हिमाचल साहू थे कंमेट्री की जिम्मेदारी महेश देवांगन बालोद ने संभाली व स्कोरर ईसाहक हुसैन मैनेजर हुसैन शेख फरीद सिद्दीकी अजय छेदाम ने संभाली
प्रतिदिन की तरह आज भी लाल लखबीर सिंह स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था आज मैच के दौरान संस्था के अध्यक्ष मोहन निषाद उपाध्यक्ष जसराज शर्मा उत्तम मालेकर सुमित शर्मा मनोज शर्मा धीरेंद्र टाक प्रकाश जैन जेपी सिंनहा जीवराखन दिलीप बाफना महेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
आज 20 दिसंबर को दूसरा सेमीफाइनल बिहार वर्सेस विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य खेला जाएगा उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी धीरेंद्र टाक ने दीदिल्ली की टीम में आगामी आईपीएल गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले वैभव शर्मा भी आए थे और दिल्ली की टीम में अंडर-19 अंडर 23 के खिलाड़ी भी थे फिर भी दिल्ली की टीम हार गई।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!