Monday, March 2, 2026

दुष्कर्म के आरोप में फ़रार चल रहे आरोपी को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

दुष्कर्म के आरोप में फ़रार चल रहे आरोपी को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बालोद :-  थाना तोंगपाल जिला सुकमा में छिपा था आरोपी टीम द्वारा अति संवेदनशील नक्सल क्षेत्र दरभा झीरम तोंगपाल सुकमा जाकर किया आरोपी को गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल  के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन , एसडीओपी बालोद  देवांश सिंह राठौर, एसडीओपी गुरूर  बोनिफास एक्का के पर्वेक्षण में थाना बालोद के अपराध मे दुष्कर्म के आरोपी हिमांशु सिन्हा को थाना तोंगपाल जिला सुकमा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
मामले का विवरण यह कि दिनांक 17.10.2025 को थाना बालोद में शिकायत दर्ज कराया कि एक महिला के साथ आरोपी हिमांशु सिन्हा निवासी गोटाटोला मानपुर के द्वारा प्राथियाँ से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया  है  करके प्रार्थीया ने रिपोर्ट  थाना बालोद में अपराध क्रमांक 432/25 धारा 69 बी एन एस, SCST एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे आरोपी को पुलिस द्वारा लगातार उसका पातासाजी किया जा रहा था लेकिन आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था ।

आरोपी को पकड़ने में साइबर सेल की एक विशेष टीम की गई थी गठित

आरोपी के गिरफ्तारी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल टीम को लगाया गया था टीम द्वारा लगातार आरोपी हिमांशु सिन्हा को चिन्हांकित जगह पर पता किया गया l लेकिन ओ अपने घर मोहला मानपुर में नहीं था टीम द्वारा तकनीकी डाटा और मुखबिर की सूचना मिला कि आरोपी हिमांशू सुकमा क्षेत्र में कही छिपा है कि सूचना पर थाना बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व साइबर सेल प्रभारी टीम के साथ दर्भा झीरम होते हुए थाना तोंगपाल जिला सुकमा पहुंच कर लोकल पुलिस की मदद से आरोपी हिमांशु सिन्हा को जो वहां किसी परिचित के घर लुक छिप कर रह रहा था उसे पकड़ कर जिला बालोद लाया गया ।

आरोपी हिमांशु सिन्हा की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक भोप सिंह साहू, राहुल मनहरे ,विपिन गुप्ता, आकाश सोनी,पूरन प्रसाद, मिथलेश यादव, संजय सोनी ,मनीष राजपूत थाना बालोद का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!