Thursday, March 5, 2026

बीजेपी क़द्दावर जनप्रिय नेता राकेश यादव ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात जिले के युवाओं के हित मे बीआईटी और बीएड काॅलेज खोलने की रखी मांग

 

बीजेपी क़द्दावर जनप्रिय नेता राकेश यादव ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात जिले के युवाओं के हित मे बीआईटी और बीएड काॅलेज खोलने की रखी मांग

बालोद।:- बालोद प्रवास पर रहे छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से भाजपा के दिग्गज नेता राकेश यादव ने मुलाकात की और जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहरत बनाये जाने के लिए प्रस्ताव रखा।

राकेश यादव ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें दो मांग पत्र सौंपा।

पत्र के माध्यम से शिक्षा मंत्री को बताया कि बालोद जिले में हजारों की संख्या में छात्र, छात्राएं हायर सेकेण्डी स्कूल की परीक्षा पास होकर निकलते हैं वो बेसिक टीचर ट्रेनिंग का कोर्स करना चाहते हैं तो उन्हें जिले से बाहर अन्यत्र जिलों में जाकर अध्ययन करना पड़ता है एवं जिले में प्राथमिक स्कूलों में पदस्थ अप्रशिक्षित शिक्षकों को भी ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि बालोद जिले में 2017 से ग्राम पंचायत जुंगेरा विकासखंड बालोद में बीटीआई द्वारा केन्द्र जमीन सुरक्षित कर रखी गई है। जहां बीटीआई केन्द्र खोलने की मांग की। इसके अलावा दूसरे पत्र के माध्यम से बताया कि बालोद जिले के 17 महाविद्यालय में प्रतिवर्ष लगभग 10 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं।

जिले में शिक्षा महाविद्यालय न होने के कारण बी.एड. की पढ़ाई करने हेतु अन्यत्र जाना पड़ता है। जिससे कई छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बी.एड. करने से वंचित हो जाते हैं।

भाजपा नेता राकेश यादव ने शिक्षा मंत्री से बालोद जिले मे ंबीएड काॅलेज खोलने की भी मांग की।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!