चुनाव के समय ₹50 के स्टांप पर लिखकर किया था युवा पार्षद सुमित शर्मा ने घोषणा, वार्ड में हुई बेटी की शादी तो दिया ₹2100 का योगदान

बालोद :- बालोद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 के युवा पार्षद सुमित शर्मा ने अपने वादे के मुताबिक अपने वार्ड में हुई एक बेटी की शादी में ₹2100 का योगदान दिया है। वार्ड की बेटी भावना यादव को उन्होंने ₹2100 नगद प्रदान किया। जिनका विवाह 23 मार्च 2025 को हुआ था। इस दौरान युवा पार्षद सुमित शर्मा बालोद में नहीं थे तो उक्त बेटी की शादी होकर ससुराल चली गई थी। हाल ही में जब वह अपने मायके बालोद आई तो इसकी जानकारी लगते ही उनके घर पहुंच कर सुमित शर्मा ने उन्हें उक्त राशि दी है। बता दे कि जब नगर पालिका चुनाव हो रहा था तो वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए अपना भाग्य आजमाते हुए सुमित शर्मा ने ₹50 के स्टांप पेपर पर घोषणा करते हुए एक वचन पत्र लिखवाया था। जिसमें पहले ही बिंदु में वार्ड की बहन बेटियों की शादी होने पर ₹2100 कन्या विवाह में योगदान देने की बात लिखी गई थी इस वचन पत्र को निभाते हुए सुमित शर्मा ने वार्ड चुनाव के बाद हुई पहली शादी में अपना योगदान दे दिया है। जिस पर वार्ड वासियों ने भी हर्ष जताया। साथ ही भावना और उनके परिजनों ने युवा पार्षद के इस पहल की सराहना की।
वार्ड की समस्याओं को सुलझाने में रहते हैं तत्पर
चुनाव के दौरान दिए गए ₹50 के स्टांप पेपर में वचन पत्र को निभाने के साथ साथ युवा पार्षद सुमित शर्मा अपने वार्ड की छोटी-मोटी समस्याओं को सुलझाने के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। चाहे बात गर्मी में पेयजल की समस्या हो या आम मौसम में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कोई भी समस्या हो। उन्होंने जल्द समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्परता दिखाई है और इसी सक्रियता के चलते वार्ड वासी उनके कार्यों से संतुष्ट नजर आते हैं।




