Friday, October 30, 2026

बालोद की राजभाषा समिति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ से नवाजा गया हिंदी के राजकीय एवं कार्यालयीन कार्यों में प्रभावी उपयोग के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ में मिली उपलब्धि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दी बधाई और शुभकामनाएं

बालोद की राजभाषा समिति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ से नवाजा गया

हिंदी के राजकीय एवं कार्यालयीन कार्यों में प्रभावी उपयोग के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ में मिली उपलब्धि

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दी बधाई और शुभकामनाएं

बालोद, 22 सितंबर 2026।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बालोद ने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं शासकीय कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में समिति को वर्ष 2025-26 के लिए अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की प्रशंसनीय श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह सम्मान बालोद जिले में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देने तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

नवी मुंबई में आयोजित हुआ राष्ट्रीय समारोह

हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को सिडको प्रदर्शनी केंद्र, नवी मुंबई में किया गया। इसी अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चयनित समितियों को सम्मानित किया गया।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बालोद की ओर से समिति अध्यक्ष एवं अग्रणी जिला प्रबंधक, बालोद श्री आदर्श बेले तथा सदस्य सचिव ने समारोह में सम्मान प्राप्त किया।

कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को लगातार बढ़ावा

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा जिले में शासकीय एवं कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं प्रयास किए जाते हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ राजभाषा संबंधी गतिविधियों के आयोजन और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया जाता है।

समिति के इन्हीं निरंतर प्रयासों एवं गतिविधियों के परिणामस्वरूप बालोद को अखिल भारतीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति उत्साह बढ़ा है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दी बधाई

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बालोद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने तथा हिंदी के माध्यम से शासकीय कार्यों को और अधिक सरल, सहज एवं प्रभावी बनाने के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!