Tuesday, September 1, 2026

चरोटा की महिलाओं ने उठाई विकास की आवाज, शिवसेना महिला सेना ने बीडीओ के नाम सौंपा ज्ञापन आरसीसी नाली, छोटे पुल, राशन वितरण और प्रधानमंत्री आवास सहित कई मूलभूत सुविधाओं की मांग

 

चरोटा की महिलाओं ने उठाई विकास की आवाज, शिवसेना महिला सेना ने बीडीओ के नाम सौंपा ज्ञापन
आरसीसी नाली, छोटे पुल, राशन वितरण और प्रधानमंत्री आवास सहित कई मूलभूत सुविधाओं की मांग

बालोद। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडेय, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेश ठावरे के मार्गदर्शन तथा जिले के शिवसेना नेता विजय पारख के नेतृत्व में ग्राम पंचायत उमरादाह के आश्रित ग्राम चरोटा की महिलाओं ने अपनी विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बालोद के नाम ज्ञापन सौंपा।

महिला सेना की ग्राम अध्यक्षा श्रीमती फुलेश्वरी साहू, सचिव श्रीमती सीमा मलिया एवं सह सचिव श्रीमती लता ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं ने ग्राम सरपंच कुंदन तारम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गांव की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।

महिलाओं ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व शिवसेना के प्रयासों से गांव की निस्तारी एवं बरसाती पानी निकासी की गंभीर समस्या का समाधान हुआ था, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

इसी विश्वास के साथ अब गांव के अन्य विकास कार्यों की मांग प्रशासन के समक्ष रखी गई है।

ज्ञापन में महिलाओं ने गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए आरसीसी नाली निर्माण, सड़कों के बीच बने नालीनुमा गड्ढों पर छोटे पुल (पुलिया) बनाए जाने, पात्र हितग्राहियों को सरकारी राशन, शक्कर एवं मिट्टी तेल का नियमित वितरण सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र परिवारों के नाम सूची में जोड़कर उन्हें पक्का आवास उपलब्ध कराने की मांग की।

महिलाओं ने कहा कि इन समस्याओं के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में जलभराव से आवागमन बाधित हो जाता है,

वहीं राशन सामग्री समय पर नहीं मिलने से गरीब परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर गांव के विकास को गति दी जाए।

इस अवसर पर महिला सेना अध्यक्षा फुलेश्वरी साहू, सचिव सीमा मलिया, सह सचिव लता ठाकुर, उर्वशी ठाकुर, राधाबाई ठाकुर, उपाध्यक्ष हुलसी निषाद सहित बड़ी संख्या में महिला सेना की सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!