कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बालोद की ग्राम पंचायत गुजरा ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम
महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में सरपंच पार्वती मंडावी ने प्रस्तुत की गांव के विकास और नवाचारों की गाथा

बालोद। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध आदर्श ग्राम हिवरे बाजार में आयोजित ‘आनंदी कुटुंब समृद्ध ग्राम’ कार्यक्रम में बालोद जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। ग्राम पंचायत गुजरा की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी ने राष्ट्रीय मंच पर गांव में हुए विकास कार्यों, जनभागीदारी और नवाचारों की प्रभावी प्रस्तुति देकर बालोद जिले का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम में ग्राम विकास के क्षेत्र में देशभर में पहचान बनाने वाले पद्मश्री पोपटराव पवार तथा आत्मीयता यूनिवर्सिटी, राजकोट के चेयरमैन पूज्य स्वामी त्यागवल्लभ जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राम गुजरा द्वारा किए जा रहे जमीनी विकास कार्यों और नवाचारों की सराहना की।

कलेक्टर के मार्गदर्शन से पंचायत प्रतिनिधियों को मिल रहा राष्ट्रीय मंच
बालोद जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों को अपने गांवों में बेहतर कार्य करने के साथ-साथ अपनी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के अवसर मिल रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम गुजरा की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी ने राष्ट्रीय मंच पर अपने गांव की विकास यात्रा को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि सशक्त नेतृत्व, जनभागीदारी और प्रशासन के मार्गदर्शन से गांव भी विकास का मॉडल बन सकते हैं।
जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी के सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन से भी जिले की पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। बालोद जिले के पंचायत प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय मंच पर बढ़ती भागीदारी जिले में हो रहे ग्रामीण विकास कार्यों की प्रभावी तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व और जिला पंचायत की टीम के निरंतर सहयोग से बालोद जिले की ग्राम पंचायतें अब स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय मंच पर अपनी विकास गाथा प्रस्तुत कर रही हैं।




