Saturday, August 29, 2026

*हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लगाए — यशवंत जैन*

 

*हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लगाए — यशवंत जैन*

बालोद। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं तिरंगा अभियान प्रभारी यशवंत जैन ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। इसे लेकर किसी भी प्रकार की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रत्येक नागरिक को अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय देना चाहिए 10 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराना चाहिए

श्री जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे देश का राष्ट्रीय अभियान है। देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से यह अभियान जन-जन का अभियान बनेगा। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं से आग्रह किया कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान में पूरा देश एकजुट दिखाई देता है। जब देश के करोड़ों घरों पर तिरंगा लहराएगा, तो यह दृश्य हमारी राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करेगा।

यशवंत जैन ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाएं और अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के सम्मान एवं गौरव को बढ़ाने में सहभागी बने।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!