*खेलों से निखरेगा युवाओं का भविष्य, हर प्रतिभा को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर :– भाजपा युवा नेतृत्व*

*बालोद* :-– छत्तीसगढ़ में खेलों को नई पहचान दिलाने और युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेताओं ने कहा कि खेल अब केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सम्मान, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य का सशक्त आधार बन चुके हैं।
बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक तथा राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजन प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं।

*नगर पंचायत डोंडी लोहारा अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा* कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक पहल की है।
बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजनों से गांव-गांव के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और समाज में समरसता का भी निर्माण करते हैं।
*भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलशन साहू ने कहा* कि आज खेलों में करियर की असीम संभावनाएं हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान, रोजगार और आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।
राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण, पुरस्कार और प्रोत्साहन योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और अपनी प्रतिभा को पहचानने का आह्वान किया।
*भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरव जैन ने कहा* कि आज का युवा यदि मैदान से जुड़ेगा तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेगा।
खेल युवाओं को संघर्ष करना, टीम भावना के साथ काम करना और हर परिस्थिति में आगे बढ़ना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया से बाहर निकलकर खेल मैदानों में अधिक समय देना चाहिए, क्योंकि वहीं से भविष्य के चैंपियन तैयार होते हैं।
*भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव* ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। गुंडाधुर सम्मान, महाराज प्रवीरचंद भंजदेव पुरस्कार, खेल प्रोत्साहन योजनाएं और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नई ऊर्जा प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव सहित प्रदेश के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि छत्तीसगढ़ प्रतिभाओं की धरती है।
चारों युवा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पढ़ाई और खेल दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। स्वस्थ शरीर, अनुशासित जीवन और सकारात्मक सोच के साथ ही युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजन छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होंगे तथा प्रदेश का नाम पूरे देश में गौरवान्वित करेंगे।




