Thursday, June 18, 2026

बालोद :- शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

 

बालोद :- शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा, बालोद में नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोहनी यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने नवप्रवेशी एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए बच्चों का मुंह मीठा कराया तथा नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्रीमती भगवती सिन्हा, सीएसी राकेश कुमार भेड़िया, सहायक शिक्षक श्रीमती लीना देहारी, एसएमसी अध्यक्ष किरण कौशिक, उपाध्यक्ष राज बाई सहित कांति, निर्मला, केशवरी साहू, राजेश्वरी, सोनिया, दीप्ति मांडवी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं शाला गणवेश वितरित किए गए।

वहीं नवप्रवेशी बच्चों को अग्रवाल कलेक्शन की ओर से स्कूल बैग, पेंसिल, रबर एवं पानी की बोतल प्रदान की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
शाला प्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में मध्यान्ह भोजन संचालिका अंजनी नितीश कोशरिया द्वारा विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने सहभागिता निभाई।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नए शिक्षा सत्र को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!