अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बालोद में हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग तेज छतीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार पार्टी ने उठाई आवाज

बालोद। जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोलते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठनों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से लकड़ी की कटाई और परिवहन किया जा रहा है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। इस दौरान टीम ने संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। संगठनों ने अपनी मांगों में कहा है कि अवैध लकड़ी तस्करी में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा फरार मुख्य सरगना को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। साथ ही जब्त लकड़ी एवं वाहनों की विधिवत जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि इस पूरे मामले में संबंधित वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच हो। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए। संगठनों ने यह भी कहा कि महिलाओं के दुरुपयोग जैसे गंभीर मामलों में शामिल लोगों पर अलग से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

साथ ही मौके पर लकड़ी परिवहन में उपयोग किए जाने वाले वाहन एवं अन्य उपकरण भी पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह गतिविधि संगठित तरीके से की जा रही थी। मौके पर उपस्थित लोगों से पूछताछ करने पर यह भी सामने आया कि तस्करी में संलिप्त मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया है, जबकि अन्य सहयोगियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। महिलाओं का दुरुपयोग कर कार्रवाई से बचने की कोशिश निरीक्षण के दौरान एक गंभीर तथ्य सामने आया कि अवैध लकड़ी की लोडिंग महिलाओं से कराई जा रही थी। इसका उद्देश्य यह था कि यदि किसी प्रकार की कार्रवाई हो तो महिलाओं को आगे कर प्रशासनिक कार्यवाही को बाधित किया जा सके एवं झूठे आरोप लगाकर कार्रवाई को प्रभावित किया जा सके। यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि महिलाओं के शोषण का भी गंभीर मामला है। वन एवं राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल इस पूरे प्रकरण में यह सवाल उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध कटाई एवं भंडारण कैसे संभव हुआ जबकि संबंधित विभागों की जिम्मेदारी निगरानी की होती है। संगठन ने इस मामले में विभागीय लापरवाही या संभावित संलिप्तता की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मौके पर उपस्थित पदाधिकारी इस कार्रवाई के दौरान छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष श्री खोमन साहू, जिला आईटी सेल प्रभारी इमेश, श्री जितेन्द्र साहू,जेसीपी जिला अध्यक्ष गंगा निषाद,दानी साहू,डौण्डीलोहारा खंड अध्यक्ष श्री उत्तम यादव, श्री दीपक सहारे, हरिशंकर साहू,ईश्वर सोनी जी, डी देशमुख जेसीपी जिला महासचिव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। संगठन की प्रमुख मांगें 1. अवैध लकड़ी तस्करी में संलिप्त सभी व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की जाए। 2. फरार मुख्य सरगना को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 3. जब्त लकड़ी एवं वाहनों की विधिवत जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

4. संबंधित वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच हो।
5. भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी एवं स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।
6. महिलाओं का दुरुपयोग करने वालों पर अलग से कठोर कार्रवाई की जाए। जारीकर्ता: छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना जिला – बालोद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला -बालोद
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस कार्रवाई और विरोध कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




