Wednesday, May 6, 2026

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बालोद में जश्न का सैलाब, ढोल-नगाड़ों से गूंजा जिला कार्यालय

 

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बालोद में जश्न का सैलाब, ढोल-नगाड़ों से गूंजा जिला कार्यालय

बालोद:-  पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय के उपलक्ष्य में बालोद जिला कार्यालय में भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

जिला कार्यालय परिसर जयकारों, नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से सराबोर रहा। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो विधानसभा चुनाव के परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनना इसी विश्वास का परिणाम है। यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के संकल्प को नई गति देगा। देशमुख ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन साहू ने कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है। जिला महामंत्री राकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय प्रत्येक कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यही ऊर्जा भविष्य में भी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

जिलामंत्री सुरेंद्र देशमुख एवं प्रेम साहू ने कहा कि भाजपा की यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, विकास और सुशासन की विचारधारा की जीत है। जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व के दृढ़ संकल्प व अथक परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने इस जीत को बंगाल की नारी शक्ति और समर्पित कार्यकर्ताओं को समर्पित बताया।

मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, महामंत्री दानेश्वर मिश्रा एवं सन्तानु साहू के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में भी इसी प्रकार सफलता हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!