Saturday, August 29, 2026

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक से मिलीं ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू, ग्रामीण सुरक्षा व जनजागरूकता पर हुई चर्चा

 

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक से मिलीं ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू, ग्रामीण सुरक्षा व जनजागरूकता पर हुई चर्चा

बालोद। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू ने जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुलाकात के दौरान सरपंच मंजूलता साहू ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने ग्राम पंचायत ओरमा की ओर से किए जा रहे जनहित कार्यों की जानकारी भी पुलिस अधीक्षक को दी।

सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत ओरमा में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें ग्राम विकास समिति लगभग 26 कैमरा लगाए हैं, व ग्राम पंचायत 8 कैमरा लगाकर शुरूआत किया है इसके अलावा पंचायत में वृक्षारोपण, नारी सशक्तिकरण और नशा मुक्ति अभियान जैसे सामाजिक कार्यों का भी लगातार संचालन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कैमरा लगाने की बात को सरपंच की तारीफ की सरपंच ने बताया कि आश्रित ग्राम मेड़की में भी बहुत जल्द कैमरा लगाने की तैयारी चल है

पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में पुलिस की सहभागिता बनाए रखने की भी बात कही।

मुलाकात के अंत में सरपंच मंजूलता साहू ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए जिले में उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!