Saturday, June 13, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर 18 से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा 03 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी राजस्व अनुविभाग स्तर पर आयोजित किया जाएगा 03 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश शर्मा  द्वारा शिविरों के सफल आयोजन हेतु जारी किया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर 18 से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा 03 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन
विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी राजस्व अनुविभाग स्तर पर आयोजित किया जाएगा 03 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश शर्मा  द्वारा शिविरों के सफल आयोजन हेतु जारी किया गया आवश्यक दिशा-निर्देश


बालोद, :– प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक अनुविभाग स्तर पर 18 से 20 जून तक 03 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में विभिन्न विभागों में संचालित आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाएं इत्यादि 31 हितग्राहीमूलक योजनाओं का पंजीयन किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को अनुविभाग स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को शिविरों में मुख्य रूप से केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए नए पंजीयन, त्रुटि सुधार, समस्याओं का त्वरित निराकरण से संबंधित कार्यों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बालोद जिले में आयोजित 03 दिवसीय शिविरों के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक अनुविभागों के लिए संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं शहरी क्षेत्रों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शिविर आयोजन के पूर्व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मुनादी एवं कोटवारों के माध्यम से आम नागरिकों को सूचना प्रदान करने के अलावा स्थानीय समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि अधिक से अधिक नागरिकों को शिविर का लाभ प्राप्त हो सके।

इस शिविर में विभिन्न विभागों में संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाएं इत्यादि का पंजीयन तथा सुविधा लाभ दिए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी नोडल अधिकारियों को इस संबंध में उनके द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी भी उनके कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!