*संत शिरोमणि रविदास जी 650 वीं जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनके मंदिर में पूजाअर्चना किया*

डौंडी लोहारा :– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के अव्हान पर सम्पूर्ण भारत में संत शिरोमणि रविदास जी के 650 वीं जयंती को सेवा पखवाड़ा के रूप में अनेक रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यक्रम मनाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में डौंडी लोहारा मंडल के द्वारा नगर में स्थित संत शिरोमणि रविदास के मंदिर में उनके प्रतिमा का पूजाअर्चना किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा, पार्षद श्रीमती सुभद्रा टांडेकर, एल्डर मेन धीरेन्द्र टांक अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उत्तम मालेकर,, अनूप मालेकर, शुक्ला टांडेकर, लेख राज मालेकर, रमेश खरे, प्रदीप मालेकर, संदीप जगनायक, ललेश्वरी मालेकर, रेवती भांडेकर, लता मालेकर, उषा मालेकर धनेश्वरी जगनायक सहित अनेक समाजिक कार्यकर्त्ता शामिल हुए.।




