Friday, May 15, 2026

डौंडी लोहारा भाजपा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूती पर जोर

 

डौंडी लोहारा भाजपा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूती पर जोर

डौंडी लोहारा। भारतीय जनता पार्टी मंडल डौंडी लोहारा की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष टिनेश्वर बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंडल प्रभारी ने बताया कि मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर तक बैठकों का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रत्येक बैठक का फोटो उसी स्थान की लोकेशन के साथ भाजपा के अधिकृत “सरल पोर्टल” ऐप में अपलोड करना अनिवार्य रहेगा, तभी बैठक को संगठनात्मक मान्यता मिलेगी।

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य होरीलाल रावटे, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!