Sunday, August 30, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईरागुड़ा में मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी दी गई

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईरागुड़ा में मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी दी गई


बालोद,:– कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में गुंडरदेही विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईरागुड़ा में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती सुषमा पटेल, शिक्षक-शिक्षिका, मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुमन देवांगन, गोकुल राम यादव एवं चाईल्ड लाइन के परियोजना समन्वयक श्री वेदप्रकाश साहू, केस वर्कर श्री कैलाश निषाद, श्री हेमशंकर निर्मलकर, जिला बाल संरक्षण इकाई केे आउटरीच वर्कर श्री नूतन नेताम एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!