Friday, October 30, 2026

धोबनी (ब) में डोम शेड का हुआ भव्य उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, ग्रामीणों ने जताया आभार

धोबनी (ब) में डोम शेड का हुआ भव्य उद्घाटन

नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, ग्रामीणों ने जताया आभार

डौंडी लोहारा। ग्राम पंचायत धोबनी (ब) में डोम शेड उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय माहौल में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम शामिल हुए। उनके पहुंचने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने डोम शेड का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का विकास गांव के सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण है।

डोम शेड के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा डौंडी मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर साहू, दल्ली राजहरा के युवा भाजपा नेता राजू चिकवा एवं कौशल सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्राम के पटेल छगन टेकाम, उपसरपंच प्रदीप नुरेटी, महेश नुरेटी, भारत नुरेटी, ठाकुर राम देवांगन, भिखु राम देवांगन, पोखन राम देवांगन, दानीराम निषाद, गैदू राम ठाकुर, हीरा बाई कचलम, पंच ईश्वर नुरेटी, वार्ड पंच दानु राम साहू सहित वरिष्ठ नागरिक पूनम मंडावी, देवकी मंडावी, काव्या ठाकुर, मेघा ठाकुर, गोदावरी निषाद समेत समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने डोम शेड की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए उपयोगी सौगात बताया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं और अपेक्षाओं से भी अतिथियों को अवगत कराया।

Previous article
*जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं और उनके माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं : मुख्यमंत्री श्री साय* *गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर हर बच्चे तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री* *जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 81 सेवानिवृत्त शिक्षक और 42 मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित* *मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा शहर में गौरव पथ निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए और ग्राम तिवरिया में नवीन विद्युत सब-स्टेशन निर्माण की घोषणा की*
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!