Wednesday, June 10, 2026

*“बालोद में सुशासन और विकास को मिल रही नई रफ्तार, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की कार्यशैली की हो रही सराहना*

 

*“बालोद में सुशासन और विकास को मिल रही नई रफ्तार, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की कार्यशैली की हो रही सराहना*

बालोद :- बालोद जिला प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की लगातार सराहना हो रही है।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व मेंShortcodes जिले में सुशासन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।
कलेक्टर मिश्रा द्वारा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में प्रशासन की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है।
जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर कलेक्टर ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सुशासन तिहार और जन चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों तक प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने भी जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बालोद जिला विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

*बालोद जिले में प्रशासनिक* कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन जिला प्रशासन का कहना है कि शासन की योजनाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निराकरण और सुशासन को लेकर लगातार पहल की जा रही है।

इसी बीच सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर चल रही चर्चाओं के बीच जिले के कई नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने और निराकरण करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*नागरिकों की प्रतिक्रियाएं* :

🗣️ “जिले में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम तेजी से दिखाई दे रहा है। प्रशासन की सक्रियता पहले से बेहतर हुई है।” ;— स्थानीय नागरिक

🗣️ “सुशासन तिहार और जन चौपाल जैसे कार्यक्रमों से आम लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिल रहा है।” :— समाजसेवी

🗣️ “कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा लगातार मैदानी दौरे कर अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दे रही हैं, इसका असर विकास कार्यों में दिख रहा है।” — :जनप्रतिनिधि

🗣️ “प्रशासन और मीडिया दोनों लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। सकारात्मक संवाद से ही जिले का बेहतर विकास संभव है।” :— वरिष्ठ नागरिक

स्थानीय जागरूक नागरिक एवं वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों ,समाजिक संगठनो की सोच

बालोद जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को लेकर सोशल मीडिया एवं कुछ मंचों पर प्रसारित की जा रही भ्रामक और नकारात्मक टिप्पणियों को लेकर जिले के जागरूक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई है।

उनका कहना है कि प्रशासनिक कार्यों को राजनीतिक या व्यक्तिगत दृष्टिकोण से देखने के बजाय जिले में हो रहे विकास और जनहित के कार्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बालोद जिले में लगातार सुशासन, पारदर्शिता और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

सुशासन तिहार, जन चौपाल, राजस्व शिविर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नियमित निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन सीधे आम जनता से संवाद स्थापित कर रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!